सोलन। पावर हाउस सोलन में एक युवक की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस हत्या या फिर आत्महत्या दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। वहीं पुलिस ने मृतक के कमरे से मिले सुसाइड नोट को भी फॉरेंसिक जांच के लिए जुन्गा भेज दिया है। जिसकी रिपोर्ट के बाद ही युवक की मौत के कारणों का खुलासा हो सकता है।
जानकारी के अनुसार पावर हाउस सोलन में युवक बाथरूम में लटका हुआ मिला था। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर शव कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस दौरान पुलिस को मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, हालांकि पुलिस ने अभी इसका खुलासा नहीं किया है। पुलिस हत्या या फिर आत्महत्या दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके से मिले सुसाइड नोट को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।