फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे से बीमारियों का बढ़ता है खतरा : सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्जा और शमरोड़ स्कूल में शिविरों का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला स्वास्थ्य विभाग ने नौणी धर्जा और शमरोड़ स्कूल में जागरूकता शिविर लगाए गए। इन शिविरों का आयोजन नशा मुक्त भारत अभियान के तहत किया गया। शिविरों में विद्यार्थियों को नशे के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा करने वाला व्यक्ति शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से प्रभावित होता है। धीरे-धीरे उसे और उसके परिवार को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। डॉ. पाठक ने बताया कि तंबाकू, शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से फेफड़ों, लीवर, किडनी, हृदय, उच्च रक्तचाप और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि युवा चाहें तो समाज को नशा मुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने छोटे बच्चों को बीमारियों से बचाव के लिए खेलने के बाद और खाना खाने से पहले हाथ अच्छी तरह धोने की सलाह दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें