फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विद्यार्थियों को सही खानपान व संतुलित आहार पर किया जागरूक

विज्ञापन
ढांग निहली में आईरआरजी संस्था की ओर लगाए गए शिविर में बच्चों को जागरूक करते हुए स्वास्थ्य कार्य
विज्ञापन
नालागढ़ के तीन स्कूलों में पोषण पर जागरूकता शिविर का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। आईआरजी ने ग्लेनमार्क फाउंडेशन के सहयोग से नालागढ़ के विद्यालयों में पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। संस्था ने नालागढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सल्लेवाला, प्राथमिक विद्यालय ढांग निचली और सरकारी प्राथमिक विद्यालय सनेड़ में विद्यार्थियों के लिए पोषण विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किए। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। सत्र के दौरान आईआरजी की हेल्थ वर्कर पिंकी वर्मा एवं सुषमा शर्मा ने बच्चों को सरल एवं रोचक तरीके से संतुलित आहार के महत्व, विभिन्न पोषक तत्वों जैसे प्रोटीन, विटामिन, खनिज आदि तथा रोजमर्रा के आहार में पौष्टिक भोजन शामिल करने के तरीकों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के समापन पर ढांग निचली स्कूल के प्रभारी तारा चंद, सनेड़ से मनमोहन सिंह और सल्लेवाला उपरली से गुरुदेव सिंह ने आईआरजी टीम का आभार जताया। कार्यक्रम में 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें