फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विद्यार्थियों को नशे और एचआईवी एड्स के पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दानोघाट में एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम खंड चिकित्सा अधिकारी अर्की डॉ. मुक्ता रस्तोगी के नेतृत्व में हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स, हेपेटाइटिस बी एवं सी जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना था। शिविर में सिविल अस्पताल अर्की से परामर्श विशेषज्ञ (एचआईवी काउंसलिंग एवं टेस्टिंग सेवाएं) डॉ. विजय कुमार शांडिल ने विद्यार्थियों को सरल भाषा में एचआईवी/एड्स से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह रोग क्या है, कैसे फैलता है, इसके लक्षण क्या हैं और इससे बचाव के लिए किन सावधानियों का पालन जरूरी है। डॉ. शांडिल ने असुरक्षित यौन संबंधों, संक्रमित सुई व सिरिंज के प्रयोग, असुरक्षित रक्त एवं रक्त उत्पादों के उपयोग से होने वाले खतरों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यालय की कार्यकारी प्रधानाचार्य कुशम शर्मा, शिक्षक अशोक कुमार और निरंजन दास उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें