फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
घंडालवीं कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में नशा न करने की शपथ लेते हुए विद्यार्थी व अन्य। स्रोत: कॉ
विज्ञापन
घंडालवीं कॉलेज में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन,शिक्षकों व बच्चों ने नशा न करने की ली शपथ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय घंडालवीं में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम सेमेस्टर के नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य प्रो. रीता शर्मा ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए विद्यार्थियों को कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था, नियमों और विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराना था। सहायक आचार्य पवन कुमार और डॉ. रविंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति फ्रेमवर्क के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को शैक्षणिक बैंक ऑफ क्रेडिट बनाने की प्रक्रिया, छात्रवृत्ति योजनाओं, पुस्तकालय के नियमों और एंटी-रैगिंग सेल संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों से अवगत कराया, ताकि विद्यार्थियों को अपने कॉलेज जीवन की शुरुआत में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। प्राचार्य रीता शर्मा ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत अब आपको मल्टी डिसीप्लिनरी कोर्स पढ़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रतिदिन कॉलेज आने अनुशासन में रहने और इन नए अवसरों का पूरा फायदा उठाने का आग्रह किया, ताकि आप अपने पैरों पर खड़े हो सकें और एक अच्छे इन्सान बन सकें। ओरिएंटेशन के दौरान छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर विशेष व्याख्यान भी दिए गए। बच्चों को समझाया गया कि पढ़ाई या जीवन में किसी भी प्रकार के मानसिक दबाव के चलते वह घबराएं नहीं, बल्कि बेझिझक कॉलेज प्रशासन या अपने प्राध्यापकों से संपर्क कर सकते हैं। इसके बाद सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशा न करने की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान कॉलेज के सभी प्राध्यापक और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें