फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बिझड़ी स्कूल के पुस्तकालय में जगह की कमी से विद्यार्थी परेशान

Mon, 05 Jun 2023 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी बिझड़ी (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिझड़ी में पुस्तकालय भवन की उचित व्यवस्था न होने के कारण विद्यार्थियों को पुस्तकालय में किताबें पढ़ने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल परिसर में बनाए गए पुस्तकालय में महज 10 से 12 विद्यार्थियों के बैठने की सुविधा है। ऐसे में पुस्तकालय में पढ़ने के लिए बाहर से पाठकों के आ जाने से विद्यार्थियों को बैठने के लिए स्थान नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

अभिभावकों सुरेश कुमार, सावित्री देवी, सलोचना, बलदेव राणा, संजीव, सुनील आदि ने कहा कि स्कूल में एक छोटे से कमरे में ही पुस्तकालय चलाया जा रहा है। जिसके चलते वहां पर एक साथ सभी विद्यार्थी नहीं पढ़ पा रहे है। वर्तमान में स्कूल में छठी से लेकर जमा दो कक्षा 450 विद्यार्थी दाखिल हैं। ऐसे में पुस्तकालय की व्यवस्था न होने से विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा स्कूल में यदि बड़े हाल का निर्माण करवाया जाएगा तो उससे विद्यार्थियों को पुस्तकालय में बैठने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने शिक्षा विभाग से स्कूल में अतिरिक्त पुस्तकालय भवन निर्माण करने की मांग है।
वहीं इस बारे में स्कूल प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह ने कहा कि इस संदर्भ में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा और इसके लिए बजट स्वीकृ त करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें