फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विद्यार्थियों ने वन्य जीवों पर आधारित नाटक का किया मंचन

विज्ञापन
कुठाड़ स्थित टैगोर वनस्थली स्कूल के छात्र कार्यक्रम में भाग लेते हुए स्रोत- स्कूल।
विज्ञापन
टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल कुठाड़ में मनाया सनातन समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल कुठाड़ में वीरवार को सनातन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उप जिला शिक्षा अधिकारी राज कुमार पराशर मुख्यातिथि रहे जबकि जिला विज्ञान समंवयक अमृत शर्मा ने समारोह की अध्यक्षता की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों सहित अभिभावकों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर छात्रों का मान बढ़ाया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने नाटक के जरिये जानवरों और वन्यजीव को बचाने व संरक्षण करने का संदेश दिया। मुख्यातिथि राज कुमार पराशर ने कहा कि बाल वाटिका और फाउंडेशन स्टेज को जानना अति आवश्यक है ताकि लोग नई शिक्षा नीति को समझ और जान सकें। यह समय विद्यार्थियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। समारोह के दौरान उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए तथा शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें