डीएवी स्कूल परवाणू में कल्चरामा कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए। संवाद
- फोटो : ढाबा संचालकों को यातायात की जानकारी देते सीओ व यातायात प्रभारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल परवाणू में वार्षिक सांस्कृतिक समारोह का भव्य आयोजन किया गया। रंगारंग प्रस्तुतियों से सजे इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में प्रदेश के तकनीकी शिक्षा एवं नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए, जबकि कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यातिथि राजेश धर्माणी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं होना चाहिए। ऐसे सांस्कृतिक मंच विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और अनुशासन को निखारने में मील का पत्थर साबित होते हैं। समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने लोक नृत्य, शास्त्रीय संगीत और समूह नृत्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक पेश की। रंग-बिरंगी वेशभूषा और बेहतरीन तालमेल के साथ दी गई प्रस्तुतियों ने अभिभावकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. हरनीत सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जस्टिस प्रीतम पाल, सहायक क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. स्नेह पाठक रैना, प्रबंधक स्वीन पुरी पस्थित रहे।