अल्पाइन स्कूल में किया गया प्रदर्शनी का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। अल्पाइन पब्लिक स्कूल नालागढ़ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध पंजाबी गायिका और संगीतकार सुनैनी शर्मा ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुई। इस दौरान एक भावपूर्ण राम कथा, स्वागत गीत और पंजाबी गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा चौथी से नौवीं और 11वीं के विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडल प्रदर्शित किए। स्कूल प्रधानाचार्य बिंदु ने बताया कि इस प्रदर्शनी का आयोजन सीबीएसई के बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए करके सीखो, नीति पर किया गया।
कक्षा चौथी से नौवीं व 11वीं के छात्र-छात्राओं ने सौर परिवार, आवर्त सारिणी के गुण, विद्युत चुंबकीय प्रेरण, श्रेणीक्रम व समानांतर क्रम में प्रतिरोध, कार्बन के अपरूप, खाद्य श्रृंखला, ऊर्जा संरक्षण, विभिन्न प्रकार के चतुर्भुज माडल, हिंदी व्याकरण, प्राकृतिक आपदाओं से संबंधित माडल प्रदर्शित किए। प्रिंसिपल ने शानदार प्रदर्शनी की सफलता का श्रेय छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और प्रबंधन के संयुक्त प्रयासों को दिया। इस मौके पर एमडी विजय जोशी, निदेशक प्रेमलता जोशी, प्रधानाचार्य बिंदू, अक्षुत जोशी व रोमी जोशी उपस्थित रहीं।