फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीक का सदुपयोग करें विद्यार्थी : अवस्थी

Wed, 03 Jan 2024 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में आयो​जित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में प्रस्तु
विज्ञापन
दाड़लाघाट में मल निकासी प्रणाली पर खर्च होंगे 69 करोड़
विज्ञापन

अवस्थी ने किए दाड़लाघाट स्कूल के मेधावी सम्मानित
स्कूल ने मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि तकनीक का सदुपयोग करें ताकि यह उनकी लक्ष्य प्राप्ति में सहायक बन सके। संजय अवस्थी बुधवार को अर्की विस क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। अवस्थी ने कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी की निर्भरता स्मार्ट फोन पर अत्यधिक बढ़ रही है। स्मार्ट फोन का उपयोग, दुरुपयोग में नहीं बदलना चाहिए। इस दिशा में जहां अभिभावकों और अध्यापकों को युवा पीढ़ी को समझाना होगी वहीं युवाओं को भी स्मार्ट फोन के दुरुपयोग की अपनी प्रवृति पर अंकुश लगाना होगा। उन्होंने अभिभावकों से युवाओं को अधिक समय देने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि दाड़लाघाट स्कूल में विज्ञान खंड भवन के निर्माण के लिए 17 लाख रुपये का प्रावधान कर दिया गया है। उन्होंने विद्यालय में शौचालय के निर्माण के लिए 02 लाख रुपये देने की घोषणा की। कहा कि विद्यालय में 20 लाख रुपये की लागत से अतिरिक्त भवन का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। साथ ही दाड़लाघाट में 14.57 करोड़ रुपये की लागत से शीघ्र ही महाविद्यालय भवन का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

संजय अवस्थी ने कहा कि दाड़लाघाट में नाबार्ड के तहत 69 करोड़ रुपये व्यय कर मल निकासी प्रणाली स्थापित की जाएगी। निचली नौणी सड़क निर्माण के लिए 1.30 करोड़ रुपये, पशु औषधालय से कोटला शिवनगर तक संपर्क सड़क के निर्माण के लिए 2.11 करोड़, नौणी से बागा तक सड़क के लिए 61.46 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही 74 लाख रुपये की लागत से स्यार से कुन-बागी सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने महिला मंडल बुडमोह और महिला मंडल नौणी को एक-एक लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों को 2100 रुपये और आयोजन समिति को 21 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। संजय अवस्थी ने विद्यालय के मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया।
दाड़लाघाट स्कूल के प्रधानाचार्य राजीव गौतम ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा पहाड़ी, राजस्थानी एवं अन्य संस्कृतियों को दर्शाते रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। सीपीएस ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकांश का मौके पर ही निपटारा सुनिश्चित बनाया।
विज्ञापन

नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, खंड कांग्रेस अर्की के उपाध्यक्ष मोहन ठाकुर, जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सीडी बंसल, ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के प्रधान बंसी राम भाटिया, बाघल लैंड लूजर के प्रधान जगदीश ठाकुर, अकी-दाड़ला-कशलोग-मांगू परिवहन सभा के प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला, पंचायत इकाई कांग्रेस ब्रायली के अध्यक्ष कमलेश गौतम, दाड़ला के अध्यक्ष मनोज गौतम और रौडी के अध्यक्ष प्रेम केशव अध्यापक, अभिभावक व छात्र इस अवसर पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें