संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में बच्चों में कलात्मक और रचनात्मक विकास करने के लिए कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें विद्यार्थियों की ओर से बनाए गए मॉडल की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी ईको क्लब की ओर से लगार्ई, जिसमें विज्ञान, कला, ऑटोमोबाइल समेत अन्य मॉडल विद्यार्थियों ने सजाए। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत छठी से आठवीं कक्षा व नवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने मॉडल की व्याख्या की। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बच्चों से मॉडल की व्याख्या करवाकर की। प्रधानाचार्य ने प्रवक्ता जीव विज्ञान नीलम शुक्ला और विज्ञान स्नातक अध्यापिका रुचि गुप्ता, किरण बाला और सभी बच्चों को बधाई दी। इस अवसर पर मॉडल बनाने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत भी किया।