संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। सतश्री बाड़ूबाड़ा पब्लिक स्कूल भलग में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, अध्यापकों, अभिभावकों और भलग गांव के निवासियों ने मिलकर स्वच्छता का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने स्कूल से भलग गांव तक रैली निकाल कर रास्तों व शिव मंदिर परिसर, बावड़ी और रास्तों की सफाई की। घर-घर जाकर विद्यार्थियों ने कविता कच्चा पापड़-पक्का पापड़ और स्वच्छता गीत हम सब ने यह ठाना है, भारत को स्वच्छ बनाना है के माध्यम से लोगों को स्वच्छता व कचरा प्रबंधन के लिए जागरूक किया। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्या इंदिरा शर्मा, शिक्षा समिति के प्रधान चुनीलाल, सेवानिवृत्त उप प्रधानाचार्य प्यारे लाल, हीरालाल, नीमचंद, कोमल चौहान, कमलेश, सत्या देवी, बिमला देवी, अनीता, ज्ञानमती, डिंपल, बलदेव और प्रकाश मौजूद रहे।