फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: साई इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

सार

सोलन के साई इंटरनेशनल स्कूल ने विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया। इसमें संग्रहालय, पुलिस थाना और गुरुद्वारे का अवलोकन कर व्यावहारिक ज्ञान और सामाजिक मूल्यों से छात्रों को जोड़ा गया। विद्यार्थियों को पर्यावरण और स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। साई इंटरनेशनल स्कूल की ओर से विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इसमें उन्होंने प्राणीशास्त्रीय सर्वेक्षण संग्रहालय, पुलिस थाना और गुरुद्वारे का भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान देना और उन्हें सामाजिक व सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना था। संग्रहालय में डॉ. अवतार कौर, डॉ. बोनी लास्कर और डॉ. अंजु ने विद्यार्थियों को विभिन्न पक्षियों और जानवरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उनके आवास, भोजन की आदतों और संरक्षित नमूनों के महत्व पर प्रकाश डाला। गुरुद्वारे में विद्यार्थियों ने शांति, सेवा और सामुदायिक भावना का अनुभव किया। उन्हें प्रार्थना, विनम्रता और करुणा जैसे मूल्यों से अवगत कराया गया। साथ ही बच्चों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। विद्यालय के चेयरमैन रमिंदर बावा और प्रिंसिपल मीरा गुप्ता ने कहा कि विद्यालय हर साल ऐसे शैक्षणिक भ्रमण आयोजित करता है ताकि विद्यार्थी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव भी अर्जित कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें