दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला नवगांव के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण के तहत विद्यार्थियों ने पंजाब स्थित विरासते खालसा, आनंदपुर साहिब और हिमाचल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री नैयना देवी मंदिर का अवलोकन किया। इस शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भी बच्चों का साथ दिया। इस पूरे कार्यक्रम में भारती एयरटेल फाउंडेशन ने सहयोग प्रदान किया गया। विद्यालय के केंद्र मुख्य शिक्षक राजेश गुप्ता, अध्यापक नरेश कुमार, रीना शर्मा , संतोष कुमार और विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रधान गीता शर्मा सहित समिति के सभी सदस्यों ने इस सहयोग के लिए भारती एयरटेल फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।