फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बच्चों को दी गई दांतों व मसूड़ाें की देखभाल करने की जानकारी

विज्ञापन
परवाणू में इनर व्हील क्लब की ओर से सेक्टर-3 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित निशुल्क दंत जांच
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। इनर व्हील क्लब परवाणू प्रगति की ओर से सेक्टर-3 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए निशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र की विभिन्न आंगनबाड़ियों के बच्चों को एक ही केंद्र पर एकत्रित कर उनके दांतों एवं मसूड़ों की जांच की गई। हालांकि ज्यादातर बच्चों के दांत सही पाए गए।
विज्ञापन

ईएसआई अस्पताल परवाणू की दंत चिकित्सक डॉ. प्रीति ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उन्हें दांतों और मसूड़ों की नियमित देखभाल व उचित मौखिक स्वच्छता बनाए रखने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को स्वस्थ दांतों के महत्व और सही तरीके से ब्रश करने की आदत अपनाने के लिए भी प्रेरित किया। शिविर के दौरान इनर व्हील क्लब परवाणू प्रगति की ओर से सभी बच्चों को डेंटल किट भी वितरित की गईं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुलोचना ने क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह शिविर बच्चों के लिए अत्यंत लाभकारी रहा। आंगनबाड़ी स्टाफ, अभिभावकों और बच्चों ने भी इस पहल की प्रशंसा की। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष ऋचा शर्मा, उपाध्यक्ष साधना कुलश्रेष्ठा, कोषाध्यक्ष निधि जिंदल तथा संपादक आभा अग्रवाल सहित क्लब की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें