फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विद्यार्थियों ली पुष्प उत्पादन, सब्जी और फल विज्ञान की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय सुबाथू के विद्यार्थियों ने किया नौणी विवि का भ्रमण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय 14 जीटीसी सुबाथू के प्राथमिक विभाग के 96 छात्र-छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण पर नौणी विश्वविद्यालय ले जाया गया। विद्यालय की प्राचार्य आशा चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों को रवाना किया। विवि पहुंचने पर वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. वीके चौधरी ने विद्यार्थियों का स्वागत किया और विश्वविद्यालय के संग्रहालय में ले जाया गया। संग्रहालय के प्रथम कक्ष में डाॅ. यशवंत सिंह परमार का जीवन चित्रण था। डाॅ. चौधरी ने सर्वप्रथम डाॅ. परमार के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके बाद छात्र-छात्राओं को कृषि संग्रहालय का भ्रमण करवाया गया। यहां विस्तार शिक्षा निदेशालय की प्रदर्शनी थी। इसमें कृषि विज्ञान केंद्र किन्नौर, शिमला, चंबा, सोलन आदि में फल फसलों की उत्पादन प्रौद्योगिकी का विकास और उन्नयन के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बीज विज्ञान प्रौद्योगिकी, पुष्पोत्पादन एवं भूदृश्य प्राररूपीकरण, सब्जी एवं फल विज्ञान आदि के बारे में विस्तार से बताया। इसके अतिरिक्त सभी छात्र-छात्राओं ने डिपार्टमेंट ऑफ फ्लोरी कल्चर एंड लैंडस्केप आर्किटेक्चर द्वारा आयोजित अतिसुंदर, मनमोहक पुष्प प्रदर्शनी का आनंद उठाया। विद्यार्थियों के लिए ये शैक्षिक भ्रमण बहुत ही ज्ञानवर्धक, रोचक और मनोरंजक रहा। इस दौरान प्राथमिक विभाग के शिक्षक तेजस्वी नेगी, प्रीति अग्रवाल, प्रीति देवी, उपासना, प्रोमिला नेगी और सब स्टाफ देवानंद ने निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें