फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दुर्गापुर धारड़ी स्कूल के विद्यार्थियों ने किया अटारी बॉर्डर का भ्रमण

विज्ञापन
शैक्षणिक भ्रमण के दौरान दुर्गापुर धारडी के छात्र-स्रोत- स्कूल। - फोटो : टूंडला के गांव ठार हीरासिंह में भाजपा जिलाध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में मंचासीन पदा​धिकारी संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरोटीवाला(सोलन)। शहीद धर्मेंद्र मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुर्गापुर धारड़ी के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता रविंदर शर्मा ने बताया कि यह भ्रमण विद्यालय के प्रवक्ता मंदीप जेठी और टीजीटी प्रमोद कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने अमृतसर, अटारी बॉर्डर व साइंस सिटी कपूरथला का भ्रमण किया। इस शैक्षणिक यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष ज्ञानार्जन के अवसर प्रदान करना, देश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं वैज्ञानिक महत्व वाले स्थलों से परिचित कराना तथा उनकी जिज्ञासा और ज्ञान को समृद्ध करना था। विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष लता देवी व प्रिंसिपल दीपक कुमार अवस्थी ने इस सफल एवं प्रेरणादायक शैक्षणिक भ्रमण के लिए शिक्षकगण और विद्यार्थियों की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें