फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दाड़लाघाट कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

विज्ञापन
शैक्षणिक भ्रमण के दौरान अटारी-वाघा बॉर्डर पर समूह फोटो में राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट के विद्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट ने द्वितीय और तृतीय वर्ष के 33 विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. रुचि रमेश ने बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय स्थलों से परिचित कराना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने अटारी-वाघा बॉर्डर का दौरा किया और भारत-पाक सीमा पर आयोजित बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी का अनुभव किया। इसके बाद उन्होंने अमृतसर स्थित पवित्र स्वर्ण मंदिर में दर्शन किए और वहां की धार्मिक व सांस्कृतिक परंपराओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।छात्रों ने भरतगढ़ स्थित वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का भी अवलोकन किया, जहां उन्हें अपशिष्ट प्रबंधन की आधुनिक तकनीक और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। भ्रमण में सहायक आचार्य इतिहास डॉ. भूवि शर्मा और सहायक आचार्य हिंदी रचना तनवर ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और विभिन्न स्थलों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें