दाड़लाघाट कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट के राजनीतिक शास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में तृतीय वर्ष के 20 विद्यार्थियों को हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही का प्रत्यक्ष अनुभव किया। विद्यार्थियों ने विधायी प्रक्रिया को करीब से देखा और समझा।
डॉ. शर्मा ने कहा कि इस प्रकार का अनुभव विद्यार्थियों को विधानसभा की प्रक्रिया की गहरी समझ देता है। उन्हें विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से संवाद करने का अवसर भी मिला प्राचार्या डॉ. रुचि रमेश ने राजनीतिक शास्त्र विभाग की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होता है, जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक है।