फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विद्यार्थियों ने मिट्टी के बर्तन बनाने सीखे

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय सुबाथू में बैगलेस डे का किया गया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सुबाथू में बैगलेस डे मनाया गया। इस अवसर पर मिट्टी के बर्तन बनाए गए। विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव के साथ मिट्टी के बर्तन बनाने की कला सिखाई गई।
विद्यालय की प्राचार्य आशा चौधरी के निर्देशन में आयोजित उक्त कार्यशाला के दौरान कुशल एवं अनुभवी कुंभकार, रमेश कुमार द्वारा मिट्टी के बर्तन और अन्य आकृतियां बनाने की विधि को प्रत्यक्ष रूप से विद्यार्थियों को सरल भाषा में गया बताया। कार्यशाला के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने मिट्टी के दीपक एवं अन्य वस्तुओं को साकार स्वरूप देने का प्रयास किया। विद्यार्थियों में मिट्टी की कला को सीखने का उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य ने विद्यार्थियों को लोकल फोर वोकल के लिए प्रोत्साहित किया। इसमें विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के घर में प्रयोग होने वाले मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए भी प्रेरित किया। कार्यशाला को आयोजित करने में सुनील कुमार भाटीवाल, सावित्री नेगी, सुषमा, उपासना सागर एवं अन्य अध्यापकों ने विशेष योगदान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें