फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विद्यार्थियों ने डॉ. परमार के योगदान पर की परिचर्चा

विज्ञापन
शिमला के गेयटी थिएटर स्थित गॉथिक हॉल में आयोजित पुस्तक विमोचन एवं परिचर्चा कार्यक्रम में भाग ले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट(सोलन)। राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट के इतिहास विभाग के विद्यार्थियों ने शिमला के गेयटी थिएटर के गॉथिक हॉल में पुस्तक के विमोचन एवं परिचर्चा कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम का आयोजन हिमाचल प्रदेश भाषा एवं संस्कृति विभाग ने राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय शिमला और प्राइमस प्रकाशन, नई दिल्ली के सहयोग से किया। इस दौरान विद्यार्थियों को हिमाचल प्रदेश के इतिहास, संस्कृति और साहित्य के साथ डॉ. यशवंत सिंह परमार के योगदान पर विद्वानों के विचार सुनने और विषय को समझने का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय की ओर से हिमांशी, इशिता, हीना और दिशांत ने कार्यक्रम में सहभागिता की। इतिहास विभागाध्यक्ष एवं सहायक आचार्य भूवि शर्मा ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक एवं बौद्धिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन, इतिहास के प्रति रुचि और आलोचनात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें