फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विद्यार्थियों ने भाषण, कविताओं से बताया श्रम दिवस का महत्व

विज्ञापन
श्रमिक दिवस के अवसर अल्पाइन स्कूल नालागढ़ के बच्चेस्रोत: स्कूल
विज्ञापन
अल्पाइन पब्लिक स्कूल नालागढ़ में कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। अल्पाइन पब्लिक स्कूल नालागढ़ में श्रम दिवस मनाया गया। इस अवसर का उद्देश्य श्रमिकों के अमूल्य योगदान को सम्मान देना और विद्यार्थियों में श्रम के प्रति आदर की भावना विकसित करना रहा। इस दिन को विशेष बनाने के लिए विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कक्षा पहली और दूसरी के विद्यार्थियों ने रोल मॉडल्स इन एक्शन गतिविधि में भाग लिया। बच्चों ने अपने पसंदीदा व्यक्तित्वों का रूप धारण कर उनके प्रेरणादायक विचार साझा किए। नन्हे विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुति दी, जो सभी के लिए प्रेरणादायक रही। कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए थैंक यू कार्ड बनाने की गतिविधि आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने रचनात्मक ढंग से विद्यालय के सहायक कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस पहल से कर्मचारियों के चेहरों पर मुस्कान आई और उन्हें अपनेपन का एहसास हुआ। कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों की ओर से विशेष सभा का आयोजन किया गया। सभा में भाषण, कविताओं और प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रम की गरिमा का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने हर पेशे के सम्मान और समाज में श्रमिकों के योगदान को रेखांकित किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य बिंदु ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। उप प्राचार्य हरप्रीत सिंह ने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां उनके व्यक्तित्व निर्माण में सहायक होती हैं और सभी प्रकार के कार्यों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करती हैं। उप निदेशक रूमी ने विद्यालय की ओर से किए गए इस सराहनीय प्रयास पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से ही श्रम का महत्व सिखाना उन्हें जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनाता है। निदेशक प्रेम जोशी ने भी विद्यार्थियों और स्टाफ को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें