संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार में सत्र 2025-26 के लिए छात्र नेतृत्व चुनाव का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में ऋग्वेद, सामवेद,यजुर्वेद और अथर्ववेद सदनों के अनुसार पोलिंग बूथ बनाए गए। सभी छात्रों ने अपने-अपने पहचान पत्र दिखाकर छात्र संघ चुनाव में वोट डाला। यह चुनाव स्कूल हेड बॉय, हेड गर्ल और चारों सदनों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, खेल व सांस्कृतिक सचिव, प्रार्थना सभा सचिव आदि पदों के लिए आयोजित किए गए। स्कूल निदेशक समीर गर्ग, अदिति गर्ग ने चुनाव के इस आयोजन की सराहना की और कहा कि छात्र संघ चुनाव विद्यालय के लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का एक अवसर है। उन्होंने छात्रों से उम्मीद जताई कि चुने गए प्रतिनिधि अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करेंगे। स्कूल प्रधानाचार्य श्वेता कौंडल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव छात्रों में नेतृत्व, जिम्मेदारी और लोकतंत्र की भावना को विकसित करेगी। यह अनुभव निश्चित रूप से छात्रों के व्यक्तिगत विकास में सहायक होगा।
स्कूल निदेशक समीर गर्ग, अदिति गर्ग ने चुनाव के इस आयोजन की सराहना की और कहा कि छात्र संघ चुनाव विद्यालय के लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का एक अवसर है। उन्होंने छात्रों से उम्मीद जताई कि चुने गए प्रतिनिधि अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करेंगे। स्कूल प्रधानाचार्य श्वेता कौंडल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव छात्रों में नेतृत्व, जिम्मेदारी और लोकतंत्र की भावना को विकसित करेगी। यह अनुभव निश्चित रूप से छात्रों के व्यक्तिगत विकास में सहायक होगा।