फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: द मैक्स अकादमी में पंजाबी भाषा एवं संस्कृति से रू-ब-रू हुए विद्यार्थी

विज्ञापन
बद्दी के द मेक्स अकादमी स्कूल में आयोजित कैंप में भाग लेते हुए विद्यार्थी- स्रोत- स्कूल।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बद्दी। धर्मपुर स्थित द मैक्स अकादमी स्कूल में सात दिवसीय भारतीय भाषा कैंप का आयोजन किया गया। इस वर्ष कैंप के लिए पंजाबी भाषा का चयन किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पंजाबी भाषा, संस्कृति और परंपराओं से परिचित कराना था। शिक्षिका मुस्कान ने बताया कि कैंप के दौरान विद्यार्थियों को पंजाबी भाषा की मूल जानकारी, अभिवादन, वर्णमाला और बोलचाल सिखाई गई। साथ ही संस्कृति से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने गुरुद्वारा साहिब का भ्रमण कर सेवा भावना और सिख परंपराओं की जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा बच्चों ने गिद्दा और भंगड़ा सीखा तथा पंजाबी कढ़ाई कला और पारंपरिक खेलों से भी परिचित हुए। कैंप के समापन पर लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर सेवा भाव से भोजन तैयार कर परोसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें