फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: राजर्षि और अदिति बने विद्यालय के कप्तान

विज्ञापन
केवी स्कूल सुबाथू में मतदान के दौरान मतदान निशान दिखाते हुए। संवाद
विज्ञापन
केवी स्कूल सुबाथू में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हुए विद्यार्थी परिषद के चुनाव
विज्ञापन

ईवीएम की जगह लैपटाॅप से किया विद्यार्थियों ने मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू(सोलन)। केंद्रीय विद्यालय सुबाथू में मंगलवार को पूरी तरह से चुनावी माहौल बना रहा। मतदान के लिए पोलिंग बूथ तक लगी मतदाताओं की लाइनों के बीच पुलिस की पूरी निगरानी में मतदान प्रक्रिया को पूरा किया गया। इसकी पूरी कवरेज भी केंद्रीय विद्यालय के स्कूली पत्रकारों ने की। स्कूल प्राचार्य आशा चौधरी के कुशल नेतृत्व में विद्यार्थी परिषद के विभिन्न पदों पर चुनाव संपन्न हुए। प्राचार्य आशा चौधरी ने बच्चों को चुनाव प्रक्रिया समझाने और मतदान के प्रति जागरूक करने को लेकर विद्यार्थी परिषद के चुनाव की प्रक्रिया एक सप्ताह पूर्व शुरू की, जिसमें भूगोल शिक्षक सुनील कुमार भाटीवाल को विद्यार्थी परिषद चुनाव के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया। विद्यार्थी परिषद के चुनाव के लिए विद्यार्थियों को विद्यालय का मंच उपलब्ध करवाया गया, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों ने अपना घोषणा पत्र और चुनाव चिह्न जारी किया। विद्यार्थियों ने अपने घोषणा पत्र को पूरा करने का वादा किया। चुनाव प्रक्रिया के तहत विद्यार्थियों को नामांकन की अंतिम तिथि, नामांकन वापस लेने की तिथि, चुनाव प्रचार करने की तिथि और आचार संहिता लागू करने की तिथि की घोषणा विधिवत तरीके से की। इस मौके पर इस मौके पर विद्यार्थी परिषद के लिए विद्यालय सीसीए कप्तान, विद्यालय खेल कप्तान और चारों सदन (शिवाजी, टैगोर, अशोका, रमन) के कप्तान के लिए चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुए। विद्यार्थी परिषद के चुनाव में ग्राम पंचायत सचिव मोहन बंगा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। चुनाव के लिए विद्यालय में पांच बूथ बनाए गए। हर बूथ पर एक पीठासीन अधिकारी तैनात किया गया। ईवीएम मशीन की जगह चुनाव के लिए लैपटॉप का उपयोग किया गया। कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों और विद्यालय के सभी कर्मचारियों ने विद्यार्थी परिषद के चुनाव में मतदान किया। इस चुनाव को लेकर विद्यार्थियों में काफी जोश और उत्साह देखने को मिला है। नकुल वर्मा टैगोर सदन कप्तान (छात्र वर्ग) पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए। अंत में विद्यालय की प्राचार्य आशा चौधरी ने विद्यार्थी परिषद चुनाव के परिणाम की घोषणा की, जिसमें खेल कप्तान (छात्र-मनीष कुमार, छात्रा-पलक), विद्यालय कप्तान (छात्र-राजर्षि मोहंता, छात्रा-अदिति), शिवाजी सदन कप्तान (छात्र-अनुराग तंवर, छात्रा-रुचि), टैगोर सदन (छात्र- नकुल, छात्रा-लिपाक्षी वर्मा), अशोका सदन कप्तान (छात्र-सुमित कुमार, छात्रा-भावना), रमन सदन कप्तान (छात्र-अक्षय पंवार, छात्रा- प्रशस्ति) विजयी रहे। प्राचार्य ने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और चुनाव में किए गए वादों को पूरा करने की सीख दी। उन्होंने सभी को आगामी लोकसभा चुनाव में वोट डालने के लिए भी प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें