फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बारिश के बाद चली तेज हवा से धान की फसल जमीन पर बिछी

Sat, 28 Sep 2024 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
नालागढ़ के दभोटा में किसान के खेत में धान की फसल जमीन पर बिछी। संवाद
विज्ञापन
फसल खराब होने का खतरा, उत्पादन गिरने की भी संभावना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ क्षेत्र में बारिश के बाद चली तेज हवा से धान की फसल जमीन पर बिछ गई है। जमीन पर बिछने से धान खराब हो गया है। अचानक हुए इस प्राकृतिक नुकसान से किसान मायूस हैं। जहां पर धान की फसल जमीन पर बिछ गई है वहां पर धान का दाना पतला होने की उम्मीद है।
बीबीएन में छह हजार हेक्टेयर जमीन पर धान की फसल लगती है। नालागढ़ के चंगर क्षेत्र में इसे अधिक मात्रा में लगाया जाता है। दो दिन पहले बारिश के साथ आई तेज हवा से धान की फसल जमीन पर बिछ गई है। जिससे किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। दभोटा व माजरा में धान को अधिक नुकसान हुआ है। दभोटा गांव के किसान सुरमुख सिंह, बरूणा के जगजीत सिंह, ढांग निहली के सदा राम, पंजेहरा के राजेंद्र सिंह, पल्ली के सुरेंद्र सौढ़ी ने बताया कि इस बार धान की अच्छी पैदावार थी लेकिन अब जब फसल पक कर तैयार हो गई है तो अचानक जमीन पर गिरने से उत्पादन कम हो जाएगा।
विज्ञापन

नालागढ़ के चंगर, दभोटा, ढांग निहली, पल्ली आदि स्थानों पर धान की फसल को अधिक नुकसान हुआ है। किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुरमुख सिंह ने सरकार से फसल को हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है। किसान महंगे बीज व खाद डाल कर फसल तैयार करता है लेकिन ऐन मौके पर उसकी फसल नष्ट होने से किसानों विश्वास टूट जाता है।
विज्ञापन

उधर, कृषि विभाग के विषय वाद विशेषज्ञ डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि यह प्राकृतिक आपदा है। अगर धूप तेज लगेगी तो काफी हद तक धान की फसल उठ सकती है। उन्होंने किसानों को खेत में पानी जमा न होने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें