फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल खत्म

Thu, 20 Aug 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो परवाणू(सोलन)।
विज्ञापन
विज्ञापन
परवाणू सेब सब्जी मंडी में मूलभूत सुविधाओं के लिए वीरवार सुबह भी कारोबारी हड़ताल पर रहे। इस दौरान कारोबारियों, आढ़तियों व कामगारों ने मार्केटिंग बोर्ड कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। हालांकि दोपहर बाद कमेटी के चेयरमैन ने सीएम की ओर से मिले आश्वासनों को प्रदर्शनकारियों को बताया जिसके बाद हड़ताल खत्म कर काम शुरू हो गया। उन्होंने बागवानों, व्यापारियों व आढ़तियों को बताया कि उन्हें कोई भी सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारी परेशान नहीं करेग। यही नहीं उन्हें सभी मूलभूत सुविधायें जल्द ही मुहैया करवा दी जायेगी।
विज्ञापन


मूलभूत सुविधाओं के लिए बुधवार को मंडी में व्यापारियों ने संघर्ष का बिगुल बजाया था, लेकिन मंडी अधिकारियों ने मामला शांत कर दिया। इसके बावजूद कोई कार्रवाई न होने से अपने को ठगा महसूस कर रहे कारोबारियों ने फिर से हड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान सहायक आयुक्त परवाणू शिल्पी बेकटा व डीएसपी प्रमोद चौहान भी मौके पर पहुंचे और बागवानों व आढ़तियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना।

हड़ताल के बीच मार्केटिंग कमेटी सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर व सचिव भानु शर्मा पहुंचे और सीएम का संदेश सुनाया। उन्होंने बताया कि उनकी मांगों व अन्य मुद्दों को लेकर सीएम से विस्तारपूर्वक चर्चा हुई है, जिसे मुख्यमंत्री ने बड़ी गंभीरता से लिया है।  मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया की मंडी में सेब का कारोबार कर रहे कारोबारियों पर अधिकारी व कर्मचारी बेवजह दवाब नहीं बनाएंगे। यही नहीं मंडी में जल्द ही सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवा दी जाएंगी।
विज्ञापन


सीएम के संदेश के बाद मंडी में कामकाज शुरू हो गया। बागवान जिया लाल चौहान (कोटखाई) ने बताया की उनकी 130 पेटी सेब ऑक्शन प्लेटफार्म पर पड़ी हुई है, लेकिन नीलामी न होने के कारण उसकी कीमत लगातार कम होती जा रही है। इसी तरह बागवान विनय (रोहड़ू) की 391 व योगेश(चौपाल) की 100 पेटी भी नीलामी के इंतजार में है। इस समय मंडी में लगभग 4 हजार सेब की पेटी नीलामी के लिए तैयार है जिनका हड़ताल खत्म हो जाने के बाद अब नीलामी होने की उम्मीद है।

उधर, मार्केटिंग कमेटी सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर का कहना है की विपणन बोर्ड बागवानों के हित में काम करता है व बागवानों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा की आढ़तियों व व्यापारियों की मांगों को सीएम तक पहुंचा दिया गया था। वहां से आश्वासन मिलने के बाद कारोबारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी है।

आढ़ती एसोसिएशन के महासचिव रंजन चौहान का कहना है कि सीएम से आश्वासन मिलने के बाद कारोबारी पूर्णतया निश्चिंत है व मंडी में कामकाज शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह ने भी बुधवार देर शाम गए मंडी के आढ़तियों व व्यापारियों के साथ बैठक की व उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने बताया की श्रमिक बोर्ड मार्केटिंग कमेटी सोलन के साथ मिलकर सेब मंडी परवाणू में लेबर हॉस्टल का निर्माण करेगा ताकि मजदूरों को सोने व विश्राम करने की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें