फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नुक्कड़ नाटक, चित्रकला और कविता लेखन से देंगे नशा मुक्ति का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन में 17 नवंबर को जिला स्तरीय युवा उत्सव, नशा मुक्ति रहेगा थीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय सोलन 17 नवंबर को जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन करेगा। यह उत्सव चिल्ड्रन पार्क में युवा सेवा एवं खेल विभाग के खेल सभागार में होगा। इसका उद्देश्य विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा थीम के तहत युवाओं को जोड़ना है।
उत्सव में समूह लोक गीत, समूह लोक नृत्य, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला और कविता लेखन जैसी स्पर्धाएं होंगी। प्रत्येक स्पर्धा में अधिकतम 10 प्रतिभागी (सहयोगी सहित) हिस्सा ले सकते हैं। एक प्रतिभागी केवल एक ही स्पर्धा में भाग ले पाएगा। इच्छुक प्रतिभागियों को 17 नवंबर, को सुबह 9:30 बजे खेल सभागार पहुंचना होगा। उन्हें अपने आयु प्रमाण पत्र या आधार कार्ड की छायाप्रतियां साथ लानी होंगी। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं को राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2027 के लिए चुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पर्धाओं में भाग लेने के लिए अधिकतम 10 प्रतिभागी (सहयोगी सहित) एक समूह में हो सकते हैं। इस बारे में युवा संयोजक सुमन लता से मोबाइल नंबर 9459108417 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें