फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नुक्कड़ नाटक से बताए पारंपरिक अनाज के फायदे

विज्ञापन
बद्दी के स्वराज माजरा में नर्सिंग कालेज की छात्राएं पोषण पर नाटिका का मंचन करते हुए- संवाद।
विज्ञापन
स्वराज माजरा में नर्सिंग काॅलेज की छात्राओं ने लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। आईआईजी संस्था ने नेस्ले आर एंड डी के सहयोग से स्वराज माजरा क्षेत्र में स्थानीय समुदाय के साथ आयुष आहार, पारंपरिक अनाज एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए नुक्कड़ नाटक आधारित जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम में भोजिया नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से आमजन को संदेश दिया कि ज्वार, बाजरा, रागी जैसे पारंपरिक एवं मोटे अनाज हमारे दैनिक आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनके नियमित सेवन से जीवनशैली जनित रोगों से बचाव संभव है। नाटक से जंक फूड के दुष्प्रभावों और आयुष आधारित एवं पारंपरिक भोजन अपनाने के लाभों को सरल एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान आईआरजी एनजीओ की स्वास्थ्य कार्यकर्ता पिंकी वर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए आयुष आहार की अवधारणा, संतुलित भोजन का महत्व, पारंपरिक अनाजों के पोषण गुण व उन्हें दैनिक जीवन में शामिल करने के आसान तरीकों के बारे में जानकारी दी। स्थानीय एवं पारंपरिक भोजन न केवल स्वास्थ्यवर्धक है, बल्कि यह किफायती एवं टिकाऊ भी हैं। इस जन-जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य समुदाय को स्वस्थ खानपान अपनाने के लिए प्रेरित करना, जीवनशैली जनित रोगों की रोकथाम के प्रति सजग बनाना और आयुष आधारित पोषण संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम के अंत में लोगों के साथ संवाद कर उनके प्रश्नों के उत्तर दिए गए और स्वस्थ समाज निर्माण का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें