फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: स्त्री सभा ने ताल और बारियां स्कूल में 44 बच्चों को बांटे स्वेटर और मोजे

Sat, 16 Dec 2023 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
स्त्री सभा की अध्यक्ष कृष्णा बंसल छोटी बच्ची को स्वेटर देते हुए। संवाद
विज्ञापन
ताल स्कूल में बच्चों को जूते देने के लिए भी कहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। स्त्री सभा ने 44 स्कूली बच्चों को स्वेटर और मोजे बांटे। राजकीय प्राथमिक पाठशाला बारियां स्कूल के 29 और राजकीय प्राथमिक पाठशाला ताल के 15 बच्चे शामिल हैं। शनिवार को नालागढ़ स्त्री सभा की अध्यक्षा कृष्णा बंसल ने स्वयं स्कूलों में जाकर बच्चों को स्वेटर और मोजे देते हुए आशीर्वाद दिया। उन्होंने ताल स्कूल में बच्चों को अपनी ओर से जूते देने की भी घोषणा की। उन्होंने स्कूल की प्रभारी सुलोचना देवी से कहा कि बच्चों को उनके नाप के जूते खरीद लें और बिल उन्हें भेज दें, उसका भुगतान व्यक्तिगत रूप से वह स्वयं करेंगी। स्कूल की प्रभारी सुलोचना देवी ने इस पुनीत कार्य के लिए नालागढ़ स्त्री सभा का आभार जताया। इस अवसर पर कृष्णा बंसल के अतिरिक्त स्कूल प्रभारी सुलोचना देवी, जमना देवी, मीना देवी, कांटा देवी और समाज सेवी राम नाथ चंदेल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें