फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बरोटीवाला में भंडारण टैंक का ढक्कन टूटा

Wed, 21 Aug 2024 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत के लोग दूषित पानी पीने को हो रहे मजबूर
विज्ञापन

डायरिया, पीलिया समेत अन्य बीमारियां फैलने का खतरा
जल शक्ति विभाग नहीं दे रहा ध्यान, आ सकती है दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। ग्राम पंचायत बरोटीवाला मेंं जल शक्ति विभाग का भंडारण टैंक का ढक्कन टूटने से दिक्कतेें आ गई हैं। क्षेत्र के लोगों को मजबूरी में दूषित पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस टैंक से सतीवाला, दामुवाला, बटेड व कोटला गांव के हजारों ग्रामीण लोगों को पानी का आवंटन हो रहा है। ऐसे में दूषित पानी पीने के कारण डायरिया, पीलिया समेत अन्य बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। वहीं, जल शक्ति विभाग भी ढक्कन ठीक करने के लिए कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसे में आने वाले समय में काफी दिक्कतें आ रही हैं।
सतीवाला दामुवाला के हरि चंद चौधरी, राहुल कुमार, दिनेश चौधरी, राकेश कुमार, जीत राम चौधरी, संजीव कुमार ने बताया कि सतीवाला में जो पेयजल योजना के जो भंडारण टैंक हैं। ढक्कन जमीन लेवल से नीचे हैं। इस ढक्कन में एक तरफ बहुत बड़ा सुराख है। बारिश होने के साथ ही गंदा पानी टैंक में चला जाता है। ऐसे में वही पानी गांव के लोगों को पीने के लिए मुहैया करवाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि पीने के पानी के टैंक के आगे शौचालय का टैंक बना है। वह भी खुला पड़ा है। इसकी गंदगी भी पानी टैंकों में जा रही है। हैरत की बता तो यह है कि टैंकों के आसपास घास भी उग गई है। जीत राम चौधरी ने बताया कि इस बारे जल शक्ति विभाग के बरोटीवाला व बद्दी के अधिकारियों को कई बार सूचित किया। लेकिन अधिकारी नहीं सुन रहे हैं।
विज्ञापन

इनसेट
इंफेक्शन और डायरिया से पीड़ित लोग
वहीं, दिनेश चौधरी ने बताया कि परिवार में माता बिमला देवी, बेटा तुषार, पत्नी विमला, पिता जीतराम, गांव के हरीश, नक्षत्र कौर व दर्जनों लोग खुजली एलर्जी व पेट में इंफेक्शन और डायरिया से ग्रसित हैं। जल शक्ति विभाग ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो पंचायत के इन चार गांव में भयंकर बीमारी फैल सकती है।
विज्ञापन

इनसेट
सतीवाला की इस स्कीम को पहले सिंचाई के लिए चलाया था। परंतु बाद में लोगों ने इसका उपयोग पेयजल के लिए शुरू कर दिया। टूटे हुए ढक्कन की मरम्मत के लिए संबंधित जेई को आदेश दिए गए हैं।
-दिनेश कुमार भारद्वाज
अधिशाषी अभियंता, जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें