फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एनएच पर मनसार में आफत बनकर बरसे पत्थर, तीन घंटे तक थमी रही आवाजाही

विज्ञापन
कालका-​शिमला नेशनल हाईवे पांच पर  मनसार के पास पहाड़ी से गिरते पत्थर। संवाद
विज्ञापन
भूस्खलन से सड़क के दोनों ओर पांच किलोमीटर तक लगा जाम, जिलेभर में बारिश से 115 ग्रामीण सड़कें रही बंद
विज्ञापन

पहाड़़ी वाली लेन बंद कर दूसरी लेन में डायवर्ट किया ट्रैफिक

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर मनसार में पहाड़ी से आफत बनकर पत्थर बरसे। इससे तीन घंटे तक सड़क पर आवाजाही थमी रही। वहीं, सड़क से निकल रही एक गाड़ी भी भूस्खलन की चपेट में आने से बाल-बाल बची। लोगों की सांसें तब अटकी जब अचानक पहाड़ी से पत्थर और मलबा अधिक मात्रा में सड़क पर आया। आनन-फानन में फोरलेन कंपनी की ओर से तैनात कर्मचारियों ने ट्रैफिक रोका। वाहनों की आवाजाही थम जाने के बाद सड़क के दोनों ओर करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जिलेभर में बारिश से हुए भूस्खलन और पेड़ गिरने से लोक निर्माण विभाग की 115 सड़कें बंद हो गई। वहीं, परवाणू से कैथलीघाट के बीच हर मोड़ पर मलबा और पत्थर सड़क पर गिरा। एतियात के तौर पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से पहाड़ी वाली लेन को बैरिकेट लगाकर बंद कर दिया है और वाहनों की आवाजाही को दूसरी लेन में डायवर्ट किया। फोरलेन कंपनी की टीम ने सड़क पर आए पत्थरों को हटाने का कार्य किया। नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर भी गांधीग्राम के समीप मलबा आने से रातभर आवाजाही के लिए बंद रहा। वहीं, नकदी फसलों को बाहरी राज्यों की ओर ले जा रहे ट्रक तक फंस गए। इस कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को बारिश के बाद सुबह करीब 9:30 बजे मनसार के समीप पहाड़ी से भूस्खलन होने से आवाजाही बंद हो गई। इसके बाद एरिफ कंपनी की टीम ने मौके पर पोकलेन मशीन तैनात की और सड़क को खोलने का कार्य किया। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर 12:30 बजे सड़क पर से पत्थर हटाकर वनवे ट्रैफिक सुचारू किया। इससे पहले सलोगड़ा में भी पहाड़ी से मलबा आने से पहाड़ी वाली लेन बंद हो गई। वहीं, हाईवे पर दत्यार, कोटी, जाबली, चक्कीमोड़, सनवारा, पट्टामोड़, बड़ोग बायपास, सपरून चौक, सलोगड़ा, मनसार, कंडाघाट, क्यारी बंगला समेत अन्य जगहों पर मलबा आने से आवाजाही प्रभावित हुई और लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी। एनएच पर दलदल ने हालत खराब किए। पहाड़ी से पानी के साथ मिट्टी सड़क पर आने से दिक्कतें बनी रही। इससे वाहनों की आवाजाही धीमी हो गई।





पीडब्ल्यूडी की टीम दिनभर सड़कों को खोलने में जुटी रही

लोक निर्माण विभाग की बारिश से 115 सड़कें बंद रही। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने टीम को सड़कों को सुचारू करने के निर्देश दिए। बारिश के बीच ही जेसीबी और टीम सड़कों को खोलने के लिए जुटी। शाम पांच बजे तक 84 सड़कों को खोल दिया था, जबकि अन्य सड़कों को खोलने का प्रयास टीम कर रही थी। सोमवार को बारिश से सोलन-सुबाथू सड़क पर कायलर में पेड़, सोलन-बड़ोग सड़क पर पंच परमेश्वर मंदिर के समीप, सोलन-राजगढ़ सड़क पर शामती, खालटू व नौणी, सोलन-जौणाजी, धर्मपुर-सुबाथू, धर्मपुर-क्यारद, धर्मपुर-गढख़ल-कसौली, धर्मपुर-कंडा, भोजनगर-बनासर, कसौली-पट्टा, पट्टा-गोयला समेत अन्य सड़कें बंद रही।
विज्ञापन




चक्कीमोड़ में गिरता रहा मलबा

धर्मपुर(सोलन)। जिले में रविवार से हो रही बारिश से हाईवे पर हालात अधिक खराब हो गए हैं। परवाणू से धर्मपुर तक पहाड़ी दरकने से दत्यार से धर्मपुर तक ट्रैफिक वनवे रहा। वहीं, चक्कीमोड़ में भी मलबा गिरता रहा। सुक्की जोहड़ी में दूसरी बार पहाड़ी दरकी। हाईवे की ऐसी हालत वर्ष 2023 में देखी गई थी। अब फिर हाईवे की हालत खस्ता हो गई है। हाईवे पर सनवारा टोल प्लाजा से आगे फिर सड़क धंसना शुरू हो गई है।चक्कीमोड़ में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।





जिले में 25 ट्रांसफार्मर बंद, बड़ोग में लाइनों पर गिरा पेड़
सोलन/धर्मपुर। बारिश के कारण जिले में 25 ट्रांसफार्मर बंद रहे। इससे कारण कई क्षेत्र रविवार देर रात से अंधेरे में डूबे रहे। विद्युत उपमंडल धर्मपुर के तहत अभी दर्जनों ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति की लचर व्यवस्था से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बड़ोग में विद्युत लाइनों पर पेड़ गिर गया। इसके बाद टीम को मौके पर तैनात कर पेड़ को हटाने का कार्य किया। धर्मपुर बाजार, आंजीमातला, रोडी, कयारद, भेडे़ का खेच, हरीपुर, सुक्की जोहडी के अलावा अन्य स्थानों पर बिजली ठप होने से बैंक समेत अन्य जगहों का कार्य प्रभावित हुआ। उधर, विद्युत उपमंडल धर्मपुर के सहायक अभियंता कुनाल साहनी ने बताया की लगातार बारिश के कारण लाइनों पर पेड़ के टहने गिरने से लाइनें क्षतिग्रस्त हो रही है। टीमों को मौके पर तैनात किया है।
विज्ञापन




कंडाघाट में भी सड़कों को नुकसान
कंडाघाट (सोलन)। कंडाघाट उपमंडल में भी बारिश से नुकसान हो गया है। दर्जनों अहम सड़कें बंद हैं, गांवों के रास्ते क्षतिग्रस्त हुए हैं। कई जगहों पर घर व गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुई। खेतों में लगे डंगों को भी नुकसान हुआ है। बारिश से लोग सहमे हुए हैं। भूस्खलन से कंडाघाट-चायल, कल्होग-बाशा, कंडाघाट-टेहल, चायल-डूबलू, चायल-गौड़ा, चायल-झाजा-सोलन, चायल-सनोव्यूह टिक्कर, साधुपुल-शोघी, जनेडघाट-शिलाई-साधुपुल, बांजनी-आंजी-साधुपुल, वाकनाघाट-सुबाथू, डूमैहर-ममलीग बंद रहे।

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर  मनसार के पास पहाड़ी से गिरते पत्थर। संवाद

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर  मनसार के पास पहाड़ी से गिरते पत्थर। संवाद

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर  मनसार के पास पहाड़ी से गिरते पत्थर। संवाद

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर  मनसार के पास पहाड़ी से गिरते पत्थर। संवाद

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर  मनसार के पास पहाड़ी से गिरते पत्थर। संवाद

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर  मनसार के पास पहाड़ी से गिरते पत्थर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें