पुलिस ने कोर्ट में किया पेश तीन दिन के रिमांड पर भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। बरोटीवाला पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। भटोली की हिमुडा काॅलोनी में रहने वाले विशाल शर्मा ने अपने किराये के कमरे के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई की। इस मामले में पुलिस ने हरियाणा के पिहोवा निवासी आरोपी मनप्रीत सिंह को पकड़ा है। अदालत ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।