पिछले दो साल से मां के साथ लिविंग रिलेशन में रहता है व्यक्ति
मां के ड्यूटी पर जाने पर व्यक्ति ने लड़की के साथ किया दुष्कर्म
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सौतेले बाप को अदालत ने न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। उत्तर प्रदेश की एक महिला यूपी के ही एक व्यक्ति के साथ लिविंग रिलेशन में पिछले दो साल से रहती थी। दोनों ने खेड़ा में कमरा किराये पर लिया है। महिला व पुरुष दोनों कंपनियों मे काम करते हैं। महिला के साथ पहले पति की लड़की भी है। लड़की ने अपनी मां को बताया कि उसका सौतेले बाप ने जब उसकी बेटी अकेली कमरे पर थी तो उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने नाबालिग लड़की का मेडिकल कराया है। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। एसपी विनोद धीमान ने इसकी पुष्टि की है।