फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धात्री महिला मोनिका, कल्पना की गोद भराई की रस्म करवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला स्तरीय पोषण माह के समापन पर समेकित बाल विकास परियोजना अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित कर रहीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर ने कहा कि सुपोषण प्रत्येक बच्चे की प्राथमिक जरूरत है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर ने कहा कि पूर्ण रूप से स्वस्थ युवा पीढ़ी ही देश अज्ञैर समाज की उन्नति में योगदान दे सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिशु, किशोरियों, गर्भवती तथा धात्री महिलाओं के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए सुपोषण जरूरी है। इस अवसर पर धात्री महिला मोनिका, कल्पना की गोदभराई रस्म भी करवाई गई। उपायुक्त सोलन केसी चमन ने कहा कि सही पोषण देश रोशन की परिकल्पना को साकार करने के लिए शिशु के जन्म के शुरू के 1000 दिन महत्वपूर्ण हैं।
इस अवसर पर उपायुक्त ने पोषण अभियान को जन आंदोलन बनाने की भी शपथ दिलाई। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं उपायुक्त सोलन ने इस अवसर पर पोषण अभियान से संबंधित पत्रिका का विमोचन किया। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र तेगटा, बाल कल्याण परिषद सोलन की अध्यक्ष विजय लांबा, सीडीपीओ सोलन पदम देव शर्मा, सीडीपीओ कंडाघाट पवन कुमार, सीडीपीओ अर्की विनोद कुमार, सीडीपीओ धर्मपुर वीना कश्यप, सीडीपीओ नालागढ़ कविता गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें