फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन में राज्यस्तरीय छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता कल से

Wed, 25 Oct 2023 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेशभर की 600 खिलाड़ी लेंगी भाग, कई प्रतियोगिताएं होंगी स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में पहली बार राज्य स्तरीय अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा। यह प्रतियोगिता 27 से 30 अक्टूबर तक सोलन के ठोडो मैदान में होगी। इसमें प्रदेशभर से 600 खिलाड़ी भाग लेंगी। इसमें वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, शतरंज आदि प्रतियोगिताएं होंगी। इसका शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री डॉ कर्नल धनीराम शांडिल 27 अक्तूबर को सुबह 10:00 बजे करेंगे। बुधवार को प्रतियोगिता को लेकर उच्च शिक्षा उपनिदेशक जगदीश नेगी ने बैठक ली। उन्होंने प्रतियोगिता को लेकर अंतिम रूपरेखा तैयार की।
उच्च शिक्षा विभाग सोलन के उपनिदेशक जगदीश नेगी ने बताया कि अंडर-19 छात्रा माइनर गेम्स की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 27 से 30 अक्टूबर तक शहर के ठोड़ो मैदान में होगी जिसके लेकर बच्चों के ठहरने और खानपान की सुविधा का पूरा प्रबंध कर लिया गया है। इसी के साथ प्रबंधन के लिए विद्यालय प्रमुखों की ड्यूटियां भी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि करीब 600 प्रतिभागी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले हैं। इसके लिए जिला प्रशासन के साथ भी बैठक भी की जा चुकी है और इसे बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा, क्योंकि पहली बार सोलन जिला राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें