कंडाघाट में पेंशनरों की ओर से आयोजित बैठक में मौजूद सदस्य व अन्य। संवाद
पेंशनर फेडरेशन ने मांगा बकाया एरियर और मेडिकल बिल
कंडाघाट में हुई हिमाचल पेंशनर्स फेडरेशन सोलन की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट(सोलन)। हिमाचल प्रदेश सरकार का पेंशनर्स के प्रति उदासीन रवैया है, जिसके प्रति पेंशनरों ने रोष प्रकट किया। हिमाचल पेंशनर्स फेडरेशन सोलन जिला इकाई की बैठक कंडाघाट में हुई।
फेडरेशन के जिला प्रधान जयनंद शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई प्रस्ताव पारित करके सरकार को भेजे गए। इसमें मांग उठाई कि स्केल का बकाया मैट्रिक्स के हिसाब से जो फिक्सेशन हुआ है, उसका एरियर, डीए की बकाया राशि 12 प्रतिशत तुरंत प्रदान किया जाए। वहीं मेडिकल का बकाया जो लाखों में लंबित है भी दिया जाए। बैठक में जिला महासचिव बीएल खन्ना, कोषाध्यक्ष राजेंद्र, वरिष्ठ उप प्रधान सुरेंद्र शर्मा समेत जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।