फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 2025 के बाद कर्मियों की पेंशन जल्द करें शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ में पथ परिवहन निगम कल्याण संगठन की बैठक में मांगों पर चर्चा
विज्ञापन

लंबित एरियर का भुगतान न होने पर जताया रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संगठन की नालागढ़ इकाई की मासिक बैठक में लंबित एरियर और पेंशन भुगतान को लेकर चिंता जताई गई। साथ ही वर्ष 2025 के बाद सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों की पेंशन शीघ्र शुरू करने की मांग उठाई गई।
नालागढ़ बस अड्डा परिसर में इकाई के अध्यक्ष जगतार सिंह राणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। लंबित एरियर का भुगतान न होने पर सरकार के प्रति नाराजगी व्यक्त की गई। बैठक में कहा कि पेंशनरों को समय पर पेंशन न मिलने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेंशन व्यवस्था का अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। पेंशनरों ने मांग की कि सरकार बजट में इसका प्रावधान करे और प्रत्येक माह की पहली तारीख को पेंशन जारी की जाए।
विज्ञापन

बैठक में कहा गया कि वर्ष 2016 से संशोधित वेतनमान लागू होने के बावजूद उसकी बकाया राशि का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। पेंशनरों ने लंबित 15 प्रतिशत डीए का भुगतान करने तथा वर्ष 2025 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन शीघ्र शुरू कर वित्तीय लाभ जारी करने की मांग उठाई। पेंशनरों ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से चिकित्सा बिलों का भुगतान भी लंबित है। उन्होंने सरकार से इसके लिए बजट जारी करने की मांग की, ताकि बीमार पेंशनर समय पर अपना इलाज करवा सकें।
विज्ञापन

बैठक में जगतार सिंह राणा, केवल चंद, मुख्तयार सिंह, शिंगारा सिंह, संगत सिंह, रघुवीर सिंह, श्याम लाल शर्मा, बलविंद्र सिंह, रणजीत सिंह, जीत सिंह, हरिंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, भाग सिंह, अजीत सिंह, राजिंद्र कुमार, कुलदीप सिंह, चरण सिंह, हरिश्चंद, जयपाल, रामलोक, सुनहरी सिंह, पोला सिंह, श्याम सिंह, अजीत सिंह और लक्ष्मण दास सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें