फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर थाना में स्टाफ का टोटा

Fri, 15 Jan 2016 04:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, धर्मपुर (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
कालका-शिमला एनएच पर धर्मपुर थाना क्षेत्र स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। ऐसे में धर्मपुर थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था हांफने लगी है। मारपीट और दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ने लगा है। जानकारी के मुताबिक पुलिस कर्मचारियों की कमी इस कदर है कि पुलिस थाना क्षेत्र धर्मपुर के तहत कुमारहट्टी व धर्मपुर में ट्रैफिक व्यवस्था को देखने के लिए सिर्फ एक-एक पुलिस जवान तैनात है। हालांकि सहायता के लिए होमगार्ड के जवानों को तैनाती की गई है। लेकिन, इसके बावजूद यातायात व्यवस्था सुधर नहीं रही है। हालत यह है कि स्टाफ की कमी से जाबली पुलिस सहायता कक्ष बंद पड़ा है। स्थानीय लोगों की मांग है के बावजूद सहायता कक्षा बहाल नहीं हो सका है।
विज्ञापन

 
ये पद थाना में खाली
पुलिस थाना धर्मपुर में सब इंस्पेक्टर के दो पद स्वीकृत हैं, जबकि दोनों पद खाली हैं। वहीं सहायक सब इंस्पेक्टर के दो पद स्वीकृत हैं और दोनों खाली हैं। हवलदार के नौ पद स्वीकृत हैं, जबकि 4 पद भरे हैं और 5 पद रिक्त हैं। कांस्टेबल के 22 पद स्वीकृत हैं। इनमें से सिर्फ 12 पद भरे हैं। 10 पद रिक्त चल रहे हैं। उधर, डीएसपी परवाणू प्रमोद चौहान ने बताया कि स्टाफ की कमी के बारे में उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें