दाड़लाघाट महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में योगदान देते एनएसएस स्वयंसेवी। (महाविद्
दाड़लाघाट कॉलेज के स्वयंसेवियों ने की सफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के स्वयंसेवियों ने एक दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाकर महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की। इस दौरान स्वयंसेवियों ने परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में योगदान दिया और स्वच्छता का संदेश दिया। एनएसएस प्रभारी सहायक आचार्य अक्षय कुमार ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छ वातावरण के महत्व से परिचित करवाना है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों में श्रमदान, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामूहिक सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित करती हैं।
प्राचार्या डॉ. रुचि रमेश ने स्वच्छता अभियान की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ परिसर स्वस्थ वातावरण के साथ-साथ विद्यार्थियों में अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में भी सहायक होता है। अभियान के माध्यम से एनएसएस स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ बनाए रखने और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।