फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: टीटी के पुरुष वर्ग में नेरवा, ठियोग और नगरोटा बगवां विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन डिग्री कॉलेज में अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रदेश के 26 महाविद्यालयों से 150 खिलाड़ी ले रहे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय महाविद्यालय सोलन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस पुरुष एवं महिला वर्ग की प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन पुरुष वर्ग के मुकाबलों में टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया। नेरवा कॉलेज ने बिलासपुर कॉलेज को मात दी। ठियोग कॉलेज ने कोटखाई कॉलेज को हराया।
विज्ञापन

नगरोटा बगवां कॉलेज ने हमीरपुर कॉलेज को पराजित किया। सिल्ब सोलन ने जुखाला कॉलेज पर जीत दर्ज की। एचपी यूनिवर्सिटी ने धर्मपुर कॉलेज को हराया। बनीखेत कॉलेज ने चंबा कॉलेज को हराकर अगले दौर में जगह बनाई। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव प्रो. रवि राम ने बताया कि इस दो दिवसीय स्पर्धा में प्रदेश के 26 महाविद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें पुरुष वर्ग की 23 और महिला वर्ग की 10 टीमें शामिल हैं। प्रतियोगिता में कुल 150 छात्र-छात्राएं अपना दमखम दिखा रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से डॉ. शशि किरण को यूनिवर्सिटी ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। इससे पहले समारोह का विधिवत शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शिवानी शर्मा ने किया। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले वीरवार को खेले जाएंगे, जिसके बाद विजेता टीमों को पारितोषिक वितरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें