फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: रेडक्रॉस मेले में होगी खेलकूद प्रतियोगिता, बेबी शो व फ्लावर शो

Mon, 09 Dec 2024 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
13 दिसंबर को राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, 15 को सीएम करेंगे समापन
विज्ञापन

जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेले के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़(सोलन)। विधायक हरदीप सिंह बावा ने कहा कि सभी विभागों और स्थानीय संस्थाओं के सहयोग से 13 से 15 दिसंबर को जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेला-2024 का सफल आयोजन किया जाएगा। वह सोमवार को जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेला के सफल आयोजन के लिए गठित विभिन्न समितियों के प्रभारियों व संस्थाओं के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 13 दिसंबर को मेले का शुभारंभ करेंगे। 14 दिसंबर को उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मेले में मुख्यातिथि होंगे और 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मेले का समापन करेंगे। विधायक ने मेले के सफल आयोजन के लिए गठित समितियों के प्रभारियों व पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ मेले के आयोजन के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

उन्होंने कानून एवं व्यवस्था, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं एवं अन्य आवश्यक सेवाएं बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में खेलकूद प्रतियोगिता, बेबी शो, फ्लावर शो, पेट शो, कवि सम्मेलन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारियों से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
एसडीएम राजकुमार ने कहा कि रेफल ड्रॉ की विक्रय टिकटों की राशि शीघ्र उपमंडलाधिकरी कार्यालय नालागढ़ में जमा करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बैठक में सभी विभागों और गठित समितियों के प्रभारियों को समय पर अपना दायित्व निर्वहन करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


बैठक में नप अध्यक्ष वंदना बंसल, बीबीएनआईए के महासचिव वाईएस गुलेरिया, सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक, तहसीलदार निशा आजाद, खंड विकास अधिकारी नियोन शर्मा, समाजसेवी हुसन चंद ठाकुर, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति बैठक में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें