फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कृष्णगढ़ में 16 नवंबर को विशेष ग्राम सभा की बैठक

Sat, 14 Nov 2026 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
अपना परिवार सुखी परिवार योजना की सूची पर होगी चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू (सोलन)। विकास खंड पट्टा के अंतर्गत ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ में 16 नवंबर 2026 को विशेष ग्राम सभा की बैठक होगी। पंचायत प्रधान की ओर से जारी सूचना के अनुसार, बैठक सुबह 11 बजे पंचायत भवन के सभा कक्ष में होगी।
विज्ञापन

बैठक में मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत चरण 1 से 9 तक चयनित लाभार्थियों के नामों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही, चयनित परिवारों की सूची को सार्वजनिक जांच के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। पंचायत प्रधान पुष्पेंद्र कुमार ने सभी ग्राम सभा सदस्यों से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित करने में सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें