फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बीबीएन में आने वाले कामगारों के लिए चलाईं 20 स्पेशल बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
कामगारों की संख्या के हिसाब से आज भी चलेंगी बसें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। दिवाली का अवकाश समाप्त होने के बाद कामगारों की वापसी का सिलसिला जारी रहा। कामगारों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने अतिरिक्त बसें लगाई हैं। बुधवार को ऊना और अंबाला से बद्दी के लिए 10-10 स्पेशल बसें चलाई गईं। निजी बस ऑपरेटरों ने भी विशेष परमिट लेकर कामगारों को लाने के लिए अपनी बसें चलाई हैं। बीबीएन क्षेत्र में करीब पांच लाख मजदूर और कर्मचारी विभिन्न उद्योगों में कार्यरत हैं। इनमें से कुछ कामगार अपने निजी वाहनों से आवागमन करते हैं, जबकि बड़ी संख्या में कर्मचारी सरकारी और निजी बसों पर निर्भर हैं। दिवाली के लिए करीब दो लाख कामगार अपने गृह क्षेत्रों को गए थे। उन्हें घर पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने बाहरी जिलों से 43 बसें मंगवाई थीं। इसके अलावा निजी ऑपरेटरों की 30 बसों और नालागढ़ डिपो की करीब दो दर्जन बसों को भी सेवा में लगाया गया था। अब कामगारों की वापसी को देखते हुए नालागढ़ डिपो ने 20 अतिरिक्त बसें लगाई हैं। उधर, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिल अग्निहोत्री ने बताया कि कामगारों की सुविधा के लिए 20 अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं। यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों के फेरे लगाए जा रहे हैं। वीरवार को भी यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें