दिवाली के चलते अगले दो दिन लगातार भेजी जाएंगी अतिरिक्त बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। एचआरटीसी के नालागढ़ डिपो ने शुक्रवार से 43 बसें बद्दी से प्रदेश समेत अन्य जिलों के लिए रवाना की गईं। इससे लोग अपने घरों में जाकर दिवाली मना सकेंगे। बद्दी से शुक्रवार से अंबाला, दिल्ली, चंडीगढ़, ऊना समेत प्रदेश के अन्य जिलों के लिए बसें रवाना की गईं। ये बसें शनिवार व रविवार को चालू रहेंगी। शुक्रवार को पांच ऑनलाइन बसें भी भेजी गईं। चंबा के लिए दो, धर्मशाला, कांगड़ा, पालमपुर व जोगिंद्रनगर के लिए बसें भेजी गईं। अभी भी जैसे सवारियां मिल रही हैं बसों को उस ओर रवाना किया जा रहा है।
एचआरटीसी के नालागढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिल अग्निहोत्री ने बताया कि शुक्रवार को पांच ऑनलाइन बुकिंग पर बसें भेजी गईं। जिस भी जिले के लिए सवारियां की मांग होगी, वहां के लिए बसें भेज दी जाएंगी। यह सिलसिला दिवाली तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि ऊना, अंबाला व चंडीगढ़ के लिए सबसे अधिक बसें लगाई गई हैं।