बद्दी (सोलन)। जिला पुलिस बद्दी की मासिक अपराध बैठक में लंबित कार्य जल्द निपटाने और हाल ही में लूट मामले को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने के आदेश दिए। एसबी बद्दी कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसपी रोहित मालपानी ने सभी थाना प्रभारियों को कहा कि अपने-अपने थानों के लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं।
हाउसिंग बोर्ड में लूट के मामले को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और जांच अधिकारियों को प्राथमिकता से सुलझाने के लिए आदेश जारी किए। इस मामले में जुटे जांच अधिकारी अपनी कार्य कुशलता का परिचय देते हुए जल्द नतीजे पर मामले को लाएं। उन्होंने कहा कि थानों में कंडम वाहनों को कोर्ट से आर्डर लेकर इनकी नीलामी करें तथा प्रॉपर्टी के मामलों को जल्दी निपटाएं। लोगों के साथ पुलिस मित्रवत व्यवहार करें।
पुलिस अकेले कुछ नहीं कर पाती है जबकि लोगों को सहयोग नहीं मिल पाए। कहा कि सीमा के साथ लगते क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाएं। बीबीएन में एक ऐसा वातावरण तैयार करें जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। इस मौके पर एएसपी नरेंद्र कुमार, डीएसपी नवदीप सिंह, राज कुमार, बद्दी के थाना प्रभारी विजय कुमार, बरोटीवाला के मोहर सिंह, नालागढ़ के निर्मल सिंह, रामशहर के रूप लाल कथानिया समेत यातायात प्रभारी व अन्य पुलिस जवानों ने भाग लिया।