फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को मिला शून्य अंक

Wed, 17 Jan 2024 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
गलत टेंडर आवंटन के कारण निगम को उठाना पड़ा नुकसान
विज्ञापन

भाजपा ने मुख्यमंत्री से मामले की जांच करवाने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के नतीजे में नगर निगम सोलन पहले से 12वें पायदान पर पहुंच गया है। वहीं इसमें सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट सलोगड़ा को शून्य अंक मिलने पर भी भाजपा ने हैरानी जताई है। भाजपा जिला प्रवक्ता व नगर निगम पार्षद शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि इस प्लांट के जीर्णोद्धार में अभी तक 23 महीने में 5.68 करोड़ की अदायगी हो चुकी है। 1.25 करोड़ रुपये देने बाकी हैं। मतलब 6.93 करोड़ का कार्य हो चुका है।
उन्होंने कहा कि इसका टेंडर गलत तरीके से किया गया और भाजपा ने इसका विरोध भी किया था। इसमें 1962 रुपये प्रति टन कूड़ा निष्पादन के दिए जा रहे हैं। यह दुगने से भी ज्यादा है और दो साल से ज्यादा हो गए हैं वहां पर धरातल पर कोई काम नजर नहीं आ रहा है। कहा कि 2022 के सर्वेक्षण में सोलन को 2962 अंक प्राप्त हुए थे, जबकि 2023 में यह घटकर 2063 रह गए हैं। इसी जिले में नगर परिषद बद्दी को 3003 अंक प्राप्त हुए है। जहां की सोलन के मुकाबले परिस्थितियां बेहद कठिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मांग उठाई कि मुख्यमंत्री इन सभी तथ्यों की जांच करवाएं और दोषियों को सजा दिलवाएं। इसके लिए प्रदेश स्तर की एक कमेटी का गठन करें। साथ ही प्रदेश स्तर पर ही सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की नीति बनाएं, ताकि भविष्य में इस तरह का भ्रष्टाचार प्रदेश में ना हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें