फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: खाता गांव में सोलर लाइट खराब, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
2022 में लगी थी लाइट, चार माह में पड़ी है बंद
विज्ञापन


ग्रामीणों की लिखित शिकायत के बाद भी नहीं हुई ठीक

संवाद न्यूज एजेंसी

दाड़लाघाट (सोलन)। दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत रौडी के खाता गांव में पुराने पंचायत घर के पास लगाई गई सोलर लाइट पिछले तीन वर्षों से खराब पड़ी हुई है। यह लाइट अंबुजा फाउंडेशन की ओर से साल 2022 में लगाई गई थी, लेकिन लगने के चार महीने बाद ही यह खराब हो गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि लाइट वहां जाने वाले रास्ते के लिए अत्यंत उपयोगी थी, लेकिन अब केवल खाली पोल खड़ा है, जिससे राहगीरों को रात के समय भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का रात में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और इलाके में तेंदुए के खौफ का माहौल भी बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को लेकर पंचायत स्तर पर लिखित शिकायत भी दी जा चुकी है, लेकिन न तो पंचायत और न ही अंबुजा फाउंडेशन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई हुई है। ग्रामीण दीपक, राहुल, खेम सिंह, मदन ठाकुर, विकास, रिंकू, हंसराज और राजीव सहित अन्य ने प्रशासन और अंबुजा फाउंडेशन से मांग की है कि सोलर लाइट को शीघ्र रिपेयर कर पुन लगाया जाए, ताकि उन्हें रात के समय सुरक्षा और सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें