धर्जा मेले के दौरान आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। संवाद
धर्जा में दो दिवसीय मेेले में प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन विधानसभा क्षेत्र के धर्जा में आयोजित दो दिवसीय मेले के दौरान कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महिला कबड्डी में पांच टीमें शामिल हुईं। फाइनल मुकाबला फाइनल मुकाबला सोलन टीम और सेवन स्टार के बीच हुआ। बेहद रोमांचक मुकाबले में सोलन की टीम ने सेवन स्टार को 34-30 के अंतर से पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। आयोजक कमेटी ने विजेता टीम की कप्तान गंगा को 2,500 रुपये नकद व ट्राॅफी जबकि उपविजेता टीम की कप्तान पूनम को 1,500 रुपये व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। इससे पहले मेले के पहले दिन मां भगवती के जागरण का आयोजन किया गया। कमेटी की ओर से दो दिन मेले में आने वाले लोगों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस दौरान शमरोड पंचायत के प्रधान मदन हिमाचली भी विशेषतौर पर मौजूद रहे।