फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन के प्रो. केशव राम को विद्या वाचस्पति की उपाधि

Mon, 18 Dec 2023 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
वाराणसी में प्रोफेसर केशवराम शर्मा जी को विद्या वाचस्पति उपाधी से सम्मानित करते अखिल भारतीय काश
विज्ञापन
वाराणसी में विद्वत अलंकरण समारोह में मिला सम्मान
विज्ञापन

देश भर से चयनित 41 विद्वानों ने लिया समारोह में भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। अखिल भारतीय काशी विद्वत परिषद की ओर से वाराणसी में विद्वत अलंकरण समारोह हुआ, जिसमें 41 विद्वानों को विभिन्न उपाधियों से अलंकृत किया गया। जिसमें हिमाचल प्रदेश के प्रो. केशवराम शर्मा को भी विद्या वाचस्पति (डीलिट) की उपाधि से अलंकृत किया गया। इस समारोह में देश भर से विभिन्न विषयों के आचार्य शामिल हुए थे।
विज्ञापन

गौर रहे कि प्रो. केशव राम शर्मा संस्कृत के प्रकांड विद्वान, दार्शनिक, साहित्यकार एवं राष्ट्रव्यापी ख्याति प्राप्त महाकवि हैं। इनकी विद्वता एवं जीवन भर संस्कृत सेवा के लिए इन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हिंदी साहित्य सम्मेलन प्रयाग ने इन्हें महामहोपाध्याय की प्रतिष्ठित उपाधि से अलंकृत किया गया। वहीं इन्हें काशी विद्वत परिषद ने अभिनव कालिदास की उपाधि से विभूषित किया। प्रो. केशव राम को राष्ट्रीय, प्रांतीय एवं विख्यात संस्थाओं ने 25 से अधिक पुरस्कार प्राप्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें